देहरादून- 6-8-2026 : आज शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला (देहरादून) में करियर काउंसलिंग सेल के अन्तर्गत माइक्रोसेव कन्सल्टिंग कम्पनी ने छात्र छात्राओं से वार्तालाप कर रोजगार एवं तकनीकी से सम्बन्धित जानकारी दी।
असल में यह कम्पनी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत रोजगार प्रयाग पोर्टल के साथ मिलकर काम कर रही है।
कम्पनी के कौशल विकास विशेषज्ञ श्री रवि चन्द्रा जी ने छात्र-ंछात्राओं से इन्टरनेट पोर्टल सम्बन्धी उपयोगिता, विशेषताओं एवं उपयोग
आकांक्षाओं संबंधित विषयों पर बातचीत की ।
महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.संगीता बहुगुणा जी ने माइक्रोसेव कन्सल्टिंग कम्पनी के अधिकारियों का स्वागत किया और छात्रों को रोजगार सम्बन्धी जानकारी हासिल करने हेतु प्रोत्साहित किया।
साथ ही रोजगार प्रयाग पोर्टल के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया तथा माइक्रोसेव कन्सल्टिंग कम्पनी से आए विशेषज्ञों से चर्चा की।
इस अवसर पर करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ.अंजलि वर्मा, डॉ.पल्लवी मिश्रा, डॉ.पूनम रावत , डॉ.सुदीप्ता कण्डारी , डॉ.चन्द्रकला नेगी, अमित नेगी एवं अनेक छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
