फ्रिज से करंट लगने पर महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

हल्द्वानी – निकटवर्ती क्षेत्र की कॉलोनी में नंगे पांव फ्रिज का प्लग निकालते समय महिला को करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कमोला कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की 38 वर्षीय पत्नी तारा देवी सुबह नहाने के बाद फ्रिज का प्लग निकालने लगीं, उनके पैरों में चप्पल भी नहीं थी।

करंट लगने से गंभीर घायल महिला को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के आग्रह पर एसडीएम ने शव का पोस्टमार्टम न कराने की सहमति दी। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। देर शाम तारा का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *