सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा का होगा उच्चीकरण, बनेगा 30 बेड का अस्पताल

Spread the love

गजा: विधानसभा नरेंद्र नगर के नगर पंचायत गजा मे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ‘ ए’ को उच्चीकरण किए जाने की वर्षों पहले से चली आ रही मांग धरातल पर उतरती नजर आ रही है।

क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इस महत्वपूर्ण मांग को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गजा घंटाकर्ण महोत्सव में 2025 मे प्रमुख मांगों मे रखा है।

2026 के गजा घंटाकर्ण महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी मांग पूरी हो गई है, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.राम प्रकाश से श्रीमती दीक्षा राणा प्रमुख फकोट, कुंवर सिंह चौहान अध्यक्ष नगर पंचायत गजा, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल,मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, प्रधान सैण धनसिंह सजवाण, पूर्व सैनिक संगठन के भूपेन्द्र धनोला, प्रधान नकोट युद्धबीर सिंह मखलोगा, सामाजिक कार्यकर्ता दिलबीर मखलोगा, बिक्रम सिंह रावत ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्रकाश से मुलाकात करते हुए नकोट, गजा, चाका, रणाकोट, स्थित अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाने के लिए वार्ता की, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्रकाश ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए ( 4 बेड) का उच्चीकरण ( 30 बेड) मे करने की प्रशासकीय स्वीकृति हो गई है।

कृष्ण कुमार शुक्ल उप सचिव उत्तराखण्ड शासन की ओर से महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखण्ड देहरादून को प्रेषित पत्र पत्रांक -6 प /नियोजन / टिहरी/ 07/2026 /1166 दि. 16-05-2026 मे कहा गया है कि 4 बेड वाले प्रा. स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए गजा का उच्चीकरण 30 बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत, किए जाने का अनुरोध किया गया है

शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गजा टाइप ए को उच्चीकृत किए जाने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जाती है, अब पदों के सृजन एवं भूमि भवन का, अनुमानित लागत के अभिलेख उपलब्ध करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा., राम प्रकाश से जन प्रतिनिधियों ने नकोट, चाका, रणाकोट अस्पताल में सुविधाएं बढाने की मांग भी की है, मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप गजा टाइप ए अस्पताल का उच्चीकरण किए जाने पर प्रमुख फकोट दीक्षा राणा, अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती, जोत सिंह असवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत, महामंत्री सुनील सिंह, मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका चौहान, पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत, प्रधान धन सिंह सजवाण, सुरेश कोठारी, सभासद जसवंत सिंह, श्रीमती रंजना चौहान, राजेन्द्र सिंह, जमुना देवी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *