सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 भेल रानीपुर हरिद्वार में तीन दिवसीय प्रश्न-पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 15 जुलाई को सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में, तीन दिवसीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू जी, प्रदेश मंत्री विद्या भारती श्री रजनीकांत शुक्ला जी, प्रदेश निरीक्षक श्रीमान विजयपाल जी, प्रदेश परीक्षा प्रभारी श्रीमान नत्थीलाल बंगवाल जी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र दत्त अन्थवाल आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमान डोमेश्वर साहू जी ने कार्यशाला में उपस्थित प्रश्न पत्र निर्माणकर्ताओं से आग्रह किया की प्रश्नों की भाषा सरल होनी चाहिए और प्रश्न पत्र इस प्रकार बनाए जाएं कि वे अभिभावकों द्वारा देखे जाने पर उनमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि न मिले। उन्होंने कहा की कोई भी प्रश्न कठिन नहीं होता है जो उसको जानते हैं उनके लिए सरल तथा जो नहीं जानते उनके लिए ही कठिन होता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे प्रश्न पत्र निर्माण करते समय सभी नियमों का पालन करें। प्रदेश निरीक्षक श्रीमान विजय पाल जी ने कहा कि प्रश्न पत्र निर्माण करते समय पूर्ण गोपनीयता बरती जानी चाहिए और प्रश्न पत्रों के निर्माण के उपरांत उनका भली भांति अवलोकन करें ताकि त्रुटि की संभावना ना रहे ।

इस कार्यशाला में प्रदेश के विद्या भारती के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 70 शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए जो विभिन्न विषयों के प्रश्न पत्र निर्माण करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *