हरिद्वार: खड़खड़ी स्थित गोदाम से 5000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद, एक लाख का चालान

Spread the love

हरिद्वार में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर बने गोदाम पर पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापा मारा।

नगर निगम को काफ़ी समय से यह सूचना मिल रही थी कि, घाट क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले छोटे-छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी के किसी गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही है। जिसके बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

टीम ने यहां से 5000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बड़ी खेप बरामद हुई। मौके से प्राप्त समस्त प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने के साथ ही प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति का ₹1,00,000 (एक लाख) का चालान भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *