रोटरी हरिद्वार रॉयल्स का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, 14 नए परिवार हुए शामिल

Spread the love

हरिद्वार- रोटरी क्लब हरिद्वार रॉयल्स का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डीजीई रो• मोहितिंदर पाल गुप्ता ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने क्लब द्वारा अल्प समय में किए गए उत्कृष्ट कार्यों, अनुशासित आयोजन और बढ़ते सदस्य आधार की सराहना करते हुए इसे जिले के उभरते हुए क्लबों में शामिल बताया।

समारोह के दौरान रो• दीपक अरोड़ा ने अध्यक्ष तथा रो• अधिवक्ता राघव गुप्ता ने सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर 14 नए परिवारों को रोटरी परिवार में शामिल किया गया, जिससे क्लब की कुल सदस्य संख्या बढ़कर 42 परिवार हो गई।

अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक अरोड़ा ने सेवा, मित्रता और समाजहित के नए प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। सचिव राघव गुप्ता ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगा।

समारोह में क्लब के वरिष्ठ एवं संस्थापक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं अतिथि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रो• प्रेम अरोड़ा, रो• अभिनव आनंद, रो• मन्नू मल्होत्रा, रो• सुमित लूथरा, रो• रिपुल चड्ढा, रो• गौरव गाबा, रो• गुलशन अदलक्खा, रो• वाई. के. मिश्रा, रो• गुरजिंदर ढींगरा, रो• वी. के. अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह का संचालन आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह तथा आपसी सौहार्द ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में सभी ने “Service Above Self” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *