नगर पंचायत गजा के निकटवर्ती क्षेत्रों के जिन लोगों की समस्या इंडेन गैस सेवा से सम्बन्धित है उनके लिए बारातघर गजा मे आगामी 13 जुलाई को कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि इंडेन गैस कनेक्शन धारकों के जिन लोगों को के. वाई. सी करानी है वह आधार कार्ड की कापी लेकर शिविर में आयें, ताकि के. वाई. सी की जा सके।
बारात घर गजा मे इंडेन गैस सेवा ऐजेंसी नकोट के कर्मचारियों के द्वारा सुविधा दी जा रही है साथ ही गजा चाका पोखरी क्षेत्र के जन प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन भी दिया गया था कि ऋषिकेश स्थित ऋषि गैस सेवा के पूर्व मे दिए गए कनेक्शन धारकों को सुविधा देते हुए नकोट इंडेन गैस सेवा ऐजेंसी मे हस्तांतरण किया जाय, उस पर तुरंत संज्ञान लिया गया है।
कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन ऋषिकेश में थे वह नकोट इंडेन गैस सेवा ऐजेंसी मे कराने के लिए आधार कार्ड की फोटो कापी, अपनी एक फोटो, गैस की किताब, एवं कनेक्शन पेपर लेकर स्वयं शिविर मे उपस्थित रहेंगे तो कनेक्शन हंस्तातरण किया जायेगा।
साथ ही के. वाई. सी. भी होगी, निकटतम गांवो के जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने मे सहयोग करें।
बताते चलें कि ऋषि गैस सेवा ऐजेंसी ऋषिकेश के गैस कनेक्शनों को नकोट इंडेन गैस सेवा ऐजेंसी मे स्थानांतरित करने के लिए जन प्रतिनिधियों द्वारा विगत कुछ माहों से लगातार प्रयास किया जा रहा था। बारातघर गजा मे कैंप लगाने के बाद क्वीली पालकोट क्षेत्र में भी शिविर लगाया जाना है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
