हरिद्वार- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द एडवेंट स्कूल, हरिद्वार द्वारा आज सिंहद्वार क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अनुज चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता कोचर, भाजपा जिला महामंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्री उत्कर्ष वालिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में श्रीमती संध्या वर्मा, श्री रुबल मेहरवाल, श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा तथा श्री प्रशांत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संजीव जी, अजय चौहान, कमल राजपूत (मंडल अध्यक्ष, बीजेपी), राजीव चौधरी, राजीव पवार जी, चंदन सैनी तथा आशीष चौधरी (पिंटू जी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर हरिद्वार हाईवे के किनारे स्थित सड़कों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। प्रबंधन ने अगले 2 महीनों तक लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर हजारों पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण का निर्माण करना भी है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
