हरिद्वार- कल 9 जुलाई को भारी बारिश के चलते सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Spread the love

हरिद्वार-  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद हरिद्वार में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेशानुसार जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कल अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *