पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव। राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘ 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि योग वास्तव में एक वैज्ञानिक जीवन शैली है जिसका हमारे जीवन के प्रत्येक पक्ष पर गहराई से प्रभाव पड़ता है। योग एक सुव्यवस्थित वैज्ञानिक जीवन शैली के रूप में प्रमाणित हो चुका है। व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए, रोगों के उपचार हेतु, अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने, तनाव प्रबंधन, मनोदैहिक रोगों के उपचार में योग पद्धति को अपनाते हुए देखे जा रहे हैं।
महाविद्यालय की योग प्रशिक्षिका
श्रीमती सीमा ने महाविद्यालय के परिसर व अर्धनारीश्वर मंदिर के प्रांगण योग कराते हुए योग के महत्व को प्रतिपादित किया साथ ही कहा कि वर्तमान में तेजी से फैल रहे मनोदैहिक रोगों में योगाभ्यास विशेष रूप से कारगर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि योग एक सुव्यवस्थित व वैज्ञानिक जीवन शैली है जिसे अपनाकर अनेक प्रकार के प्राणघातक रोगों से बचा जा सकता है।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी इंद्रपाल सिंह रावत ने कहा कि योग एक प्राचीन विज्ञान और जीवनशैली है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाती है। नियमित योगासन और प्राणायाम तनाव कम करते हैं, लचीलापन बढ़ाते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं और आपको एक ऊर्जावान व निरोगी जीवन प्रदान करते हैं।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. राकेश भट्ट, डॉ राजेंद्र सिंह
डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक, डॉ. आशीष घिल्डियाल ,डॉ चन्द्र बल्लभ नैनवाल के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह , मनोज रावत, सुनील सिंह, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं ने भी योग में प्रतिभाग किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
