प्रधानमंत्री मोदी जी के 12 साल बेमिसाल पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Spread the love

पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल- आज दिनांक 14 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, पैठाणी के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा की गरिमामय उपस्थिति में एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों की जानकारी आम जनता एवं विद्यार्थियों तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण तथा युवा कल्याण से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सतवीर एवं डॉ. आलोक कंडारी ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा उनके लाभों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
अंत में श्री आशीष कश्यप ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। श्री मनवर सिंह नेगी ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *