पैठाणी: आज दिनांक 15 जून, 2026, दिन सोमवार को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की नमामि गंगे इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. (डॉ) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुनीत चन्द्र वर्मा की गरिमामय उपस्थिति में-अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया I
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. खिलाप सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 15 जून, 2026, से 21 जून, 2026 तक “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” आधारित थीम के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 का आयोजन किया जाएगा I जिसमें स्थानीय मंदिरों, घाटो एवं ग्रामसभाओ में योग शिविरों, नदियों की सभ्यता एवं संस्कृति पर संगोष्ठी का आयोजन होगा I
प्रभारी प्राचार्य डॉ. पुनीत चन्द्र वर्मा ने कहा कि यह अवसर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का संकल्प लेने का समय है । योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है । योग का अर्थ है –जोड़ना, अर्थात् शरीर, मन और आत्मा का समन्वय स्थापित करना । आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में योग हमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है । तत्पश्चात महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक पंडित भाष्करानंद मिश्रा ने प्रार्थना एवं ॐ के जाप से सभी को मंत्र मुग्ध करते हुए, योग, ध्यान एवं प्राणायाम के विभिन्न आसनों द्वारा सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. कुमार गौरव जैन, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. सतवीर, डॉ. उर्वशी, डॉ. आलोक कंडारी एवं कर्मचारियों में आशीष कश्यप, राहुल रावत, नीरज, भूपेंद्र, मीना कंडारी, सीमा देवी, प्रदीप वर्तवाल, वीरेन्द्र सिंह, भूपाल सिंह, ट्विंकल, अर्चना एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया । उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने दी।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
