विश्व पर्यावरण दिवस पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

Spread the love

नरेंद्रनगर, 5 जून। प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसी क्रम में धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं प्राध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लिया।

प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का दायित्व भी निभाना चाहिए।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज फोंडानी, डॉ. सुशील कागड़ियाल, डॉ. सुधा रानी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राजपाल रावत, श्री शिशपाल, श्री अजय पुंडीर एवं श्री सुरवीर दास उपस्थित रहे। वहीं आयुष रावत, धनेश, साक्षी, आदित्य सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *