हरिद्वार-वोल्वो बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित, टला बड़ा हादसा

Spread the love

हरिद्वार, 3-मई-26 : हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों से भरी एक वोल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई।

बस में दो विदेशी नागरिकों सहित कुल 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस में रखा यात्रियों का सामान आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 03/06/2026 को समय करीब 04:00 AM बस संख्या MP44 ZC 6994 महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस देहरादून से वाया ऋषिकेश to दिल्ली जयपुर जा रही थी कि क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे पुलिस चौकी शांतारशाह से 200 मीटर पहले हरिद्वार दिल्ली रोड पर तकनीकी खराबी के कारण बस में अचानक आग लग गई जिसमें सवारी 32 लोक सवार थे।

आग लगते ही सभी सवार यात्री उतर गए हैं सामान/ लगेज बस में ही रह गए है बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसका चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर परिचालक रिंकू सन ऑफ लाल सिंह निवासी कंचनपुर धौलपुर राजस्थान मोबाइल नंबर 9024262671 स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को सुरक्षित स्थान पर भेज कर रुड़की से तत्काल फायर टेंडर मौके पर बुलाकर पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा आग बुझाई गयी।

स्थानीय पुलिस द्वारा सभी यात्रियों को अन्य वाहनों के द्वारा उनके गंतव्य को भेजा गया बस पूरी तरीके से जल गई ड्राइवर द्वारा प्रथम दृष्टिया आग इंजन की तरफ से लगाना बताया गया।

उक्त बस में दो विदेशी नागरिक भी सवार थे।अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है ।

सभी यात्रियों द्वारा पुलिस के द्वारा उनकी सहायता किए जाने पर हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कर पुलिस द्वारा व्यवस्था की गई बसों में बैठकर अपने गंतव्य प्रस्थान हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *