भाजपा नेता शिवा चौहान ने फेरूपुर में किया जनसंपर्क, 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखी जा रही गतिविधि

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फेरूपुर में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने ग्रामीणों से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान शिवा चौहान ने नवीन चौहान, लोकेश कश्यप, अभिषेक चौहान, अमित सैनी, अनुकूल चौहान एवं धर्मेंद्र चौधरी सहित अनेक ग्रामीणों से भेंट की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी।

ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। शिवा चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है और पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में शिवा चौहान की इस सक्रियता को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में भी देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार बढ़ते जनसंपर्क और लोगों के बीच उनकी सक्रिय मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का दौर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *