विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर जैव विविधता के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से समाज को जैव विविधता के महत्व एवं इसके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया।
कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन के संतुलन का आधार है तथा इसके संरक्षण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

विश्वविद्यालय के मा कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने अपने संदेश में कहा कि जैव विविधता संरक्षण केवल पर्यावरणीय दायित्व नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।
विभाग के समन्वयक प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता को बढ़ावा देती हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समाज में जैव विविधता के महत्व को लेकर जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।
अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन का संकल्प दिलाया गया। गुप्त कार्यक्रम में विवाह के सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *