पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन

Spread the love
देहरादून। भुवन चंद्र खंडूरी का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे उत्तराखंड सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पिछले कई दिनों से उनके आवास पर राजनेताओं, शुभचिंतकों और परिजनों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पांच बार सांसद तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की। उन्हें उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है।

बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें राजनीति में लेकर आए थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह देहरादून लौटने की तैयारी में थे, तभी उन्हें सक्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने ईमानदार कार्यशैली, पारदर्शिता और सुशासन की मजबूत पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूरी जी ने उत्तराखंड के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और अपनी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशलता से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। उनके निधन से प्रदेश ने एक ईमानदार, अनुशासित और दूरदर्शी नेता को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *