शिक्षा हमे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती है- आदेश चौहान

Spread the love

हरिद्वार शिक्षित युवा ही उन्नत समाज व विकासशील देश का आधार होता है। शिक्षा हमे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराती है।

यह विचार रानीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आदेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि आर्य समाज भेल सेक्टर वन के सभागार में सर्वमंगल स्वस्ति न्यास सर्वहितार्थ (पंजी०) द्वारा आयोजित कक्षा दस में विभिन्न स्कूलों में सर्वोच्च अंक प्राप्त बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का माध्यम बन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बच्चों से अपनी संस्कृति व संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो०दिनेश चंद शास्त्री ने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है।

उन्हें उचित अवसर व मंच उपलब्ध करायें जाने की आवश्यकता है। उसी दिशा में यह सफल प्रयास है। इसके लिए साधुवाद का पात्र है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा० राज अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में कहा की जीवन में शिक्षा जहां समृद्ध समाज कि निर्माण करती है।वहीं हमारे जीवन में भी ऊर्जा का संचार करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदीश लाल पाहवा ने कहा कि यह समारोह देश की भावी पीढ़ी के साथ साथ शिक्षकों व माता पिता का सम्मान है। जिनके मार्गदर्शन में हमारी युवा पीढ़ी आगे बढ़ रही है। हम सभी को अपनी संस्कृति व संस्कारों को बच्चों में पल्लवित करने की आवश्यकता है।
न्यास के अध्यक्ष डा० महेंद्र मोहन भारतीय ने कहा की न्यास द्वारा 95प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में प्रयास किया है।इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डा० योगेश ने किया।इस अवसर पर आर्य समाज भेल सेक्टर वन के प्रधान बलबीर तलवार, विजयपाल सिंह बघेल, गिरधारी लाल चंदवानी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *