गजा घंटाकर्ण महोत्सव के लिए बैठक आयोजित

Spread the love

गजा-  नगर पंचायत गजा मे आगामी 27 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित किए जाने वाले ” द्वितीय गजा घंटाकर्ण महोत्सव ” को सुव्यवस्थित व भव्यता के साथ मनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापार सभा, टैक्सी यूनियन एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक का आयोजन करते हुए सुझाव मांगे।

बैठक का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के मार्ग दर्शन मे विगत वर्ष से मनाया जा रहा है, महोत्सव का आयोजन सुव्यवस्थित व भव्यता के साथ मनाया जाय इसके लिए आप सभी का सहयोग जरुरी है।

उन्होंने कहा कि इस बार स्थानीय लोक गायकों, का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार सूर्यचंद्र चौहान ने कहा कि महोत्सव केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि इसमें पौराणिक परम्पराओं, सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों का संगम है, विभागीय स्टालों के माध्यम से नई जानकारी मिलती है,बैठक में महिला समूहों के उत्पादों , स्थानीय व्यापारियों की दुकान लगाने, ढोल, दमाऊ, मस्कबीन को भी आमंत्रित करने,निकटवर्ती विद्यालयों के छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियों सहित कई अन्य सुझाव भी रखे गए हैं।

बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती मीना खाती, सहित कई अन्य जन प्रतिनिधि, पूर्व जन प्रतिनिधियों के अलावा शिक्षा विभाग, पुलिस चौकी, विद्युत, स्वास्थ्य, जल संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *