हरिद्वार क्षेत्र में सभी फ्लाईओवर, गंगा ब्रिज व सभी सेतुयों को माँ गंगा के विभिन्न नामों से करने पर विचार व प्रस्ताव दिया
आत्मचिंतनम् परिवार एवं मनु मन की आवाज फाउंडेशन द्वारा हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को आगामी कुम्भ मेले के आयोजन से पूर्व बने सभी फ्लाई ओवर, ब्रिज और गंगा सेतु आदि के नाम माँ गंगा के विभिन्न नामों पर रखने का प्रस्ताव दिया है और कुछ उपयोगी और सार्थक नाम भी सुझाए गए है …….
क्योंकी हरिद्वार एक धार्मिक, आध्यात्मिक और माँ गंगा की पतित पावनी नगरी है व शहर की पहचान भी माँ गंगा के नाम से ही है और हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्री जब इस गंगा नगरी में प्रवेश करते हैं तो इन सेतुयों व फ्लाइओवर से होकर ही हरिद्वार में प्रवेश करते हैं आने वाले यात्रियों को भी इस धार्मिक नगरी में प्रवेश का एक अलग ही अनुभव होगा और बहुत अच्छा लगेगा, जब इन अलग अलग सेतुओं से गुजरते हुए उन्हें हर पुल पर माँ गंगा के विभिन्न नामो से नजर आयेंगे । जिससे क्षेत्र की धार्मिकता और पवित्रता का अनुभव स्थानीय लोगों के साथ साथ तीर्थ यात्रियों को भी होगा ।
यह सुझाव माननीय जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को बहुत पसंद आया उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही चर्चा हेतु बैठक आयोजित करेंगे।
इस अवसर पर डॉ० मनु शिवपुरी (ब्रांड एम्बेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), अभिनन्दन गुप्ता संरक्षक कोषाध्यक्ष आत्मचिंतनम् परिवार, मधुर मोहन शर्मा समाजसेवी, अंकुर पालीवाल महामंत्री आत्मचिंतनम् परिवार उपस्थित रहे ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
