महाविद्यालय कोटद्वार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

डॉ० प० द० व० एच० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में आज दिनांक 08.05.2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर “मानवता में एकजुट” विषय पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो0 (डॉ) आर0 एस0 चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने आशीष वचनों में कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्चित करना नहीं बल्कि मानवीय मूल्य एवं सेवा भावना का विकास करना भी है
कार्यक्रम में रेडक्रॉस संयोजिका डॉ मीनाक्षी वर्मा ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा, सहयोग एवं करुणा का प्रतीक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को समाज सेवा एवं मानवता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

विचार गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने “मानवता में एकजुट” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व को बताया। निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया विच विचार गोष्टी में ज्योति कश्यप तृतीय स्थान, सुशांत सिंह द्वितीय स्थान तथा सुरभि बुडाकोटी प्रथम स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में पूजा भारद्वाज एवं ज्योति कश्यप तृतीय स्थान, प्रगति एवं ऋषभ शाह द्वितीय स्थान, एवं सुरभि बुढ़ाकोटी प्रथम स्थान पर रहे।निर्णायक मंडल में डॉ जुनीष कुमार, डॉ संदीप कुमार,डॉ श्रृद्धा सिंह डॉ विमल त्यागी, डॉ निकहत अंसारी, डॉ मिलन सिंह सम्मिलित थे।

डॉ0 जुनीष कुमार ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है तथा युवाओं को समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
डॉ संदीप कुमार ने छात्र-छात्राओं को समाज हित के कार्य करने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया
कार्यक्रम का संचालन प्रभावशाली ढंग से किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ सुरेश कुमार,रेंजर्स प्रभारी डॉ सुषमा भट्ट थलेड़ी,डॉ एस सी बहुगुणा, डॉ एस के गुप्ता, डॉ नीता भट्ट,डॉ सरिता चौहान,डॉ अंशिका बंसल, डॉ चंद्रप्रभा भारती, डॉ जितेंद्र दिवाकर,डॉ ममता रावत, डॉ हीरा सिंह श्री अरविंद दूतपुरी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *