देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। हाथी की टक्कर से युवक सड़क किनारे गिर पड़ा, जिसके बाद गजराज उसके ऊपर से पैर रखते हुए आगे निकल गया। चमत्कारिक रूप से इतने भीषण हादसे के बावजूद युवक की जान बच गई। घटना के बाद हाथी सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर जंगल में लौट गया।
इस पूरी घटना का एक भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को हाथी की चपेट में आने के बाद सड़क पर गिरे हुए और हाथी को उसके बेहद करीब से गुजरते देखा जा सकता है।
इस हादसे ने वन क्षेत्र से सटे मार्गों पर रात के समय वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व से जुड़े इस इलाके में सड़कों और बस्तियों के विस्तार के कारण हाथियों के प्राकृतिक रास्ते बाधित हो रहे हैं, जिससे रात के अंधेरे में इंसान और हाथियों के बीच टकराव का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

