नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मे मनाया जाने वाले पौराणिक थौल मे उमड़ी भीड़

Spread the love

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा मे मनाया जाने वाले पौराणिक थौल मे सुबह से शाम तक खूब भीड़ लगी रही, पट्टी धार अकरिया, क्वीली, कुजणी के केंद्र स्थान गजा मे वर्षों पहले से 12 गते बैशाख (25 अप्रैल) को थौल ( मेला) का आयोजन होता आया है।

नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान द्वारा थौल मे व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है,उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज, जल संस्थान, विद्युत, अस्पताल,नगर पंचायत कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया कि सभी ने सहयोग दिया है,थौल मे सभी प्रकार के सामान की दुकानों में भीड़ लगी रही तथा खरीददारी भी हुई।

पुलिस , होमगार्ड व ग्राम प्रहरी भी सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए मशक्कत करते रहे, थौल की पूर्व संध्या पर ग्राम गौंसारी के लोग पारम्परिक रीति से ढोल नगाड़े के साथ गजा बाजार स्थित घंडियाल मंदिर मे आये तथा पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि व थौल मे शांति, की कामना की। यह परम्परा वर्षों पहले से चली आ रही है, थौल मे आये हुए बाहरी व्यापारियों व अन्य लोगों के लिए जल संस्थान व नगर पंचायत द्वारा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टेंकरो से पानी लाया गया।

इस अवसर पर जसवंत सिंह चौहान, रंजना चौहान,व्यापार सभा अध्यक्ष नीरज सुकेती,राजेन्द्र सिंह सजवाण, गजेंद्र नेगी, बलवंत सिंह खाती, महेश सिंह ने सहयोग किया,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने थौल शांति व सौहार्द के साथ समपन्न होने पर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष नेगी, मनीष रावत,व ड्यूटी मे लगे सभी पुरुष, महिला कांस्टेबल, होमगार्ड जवानों, ग्राम प्रहरियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *