नई टिहरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में अंडर-19 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आयुष क्रिकेट एकेडमी की टीम 185 रन से विजेता रही।
टूर्नामेंट के दौरान 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। 19 मार्च 2026 से शुरू हुए टूर्नामेंट में टीमों को तीन पूल में बांटा गया और कुल 33 मैच खेले गए। फाइनल मैच आयुष क्रिकेट एकेडमी और आयुष क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें आयुष क्रिकेट एकेडमी की टीम 185 रन से विजेता रही।
आज के मैच में आयुष स्पोर्ट्स एकेडमी के आदित्य राज मैन ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब दून इंडियन क्रिकेट अकादमी के अभिषेक चौहान जबकि बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब आयुष स्पोर्ट्स क्लब के शौर्य शर्मा को दिया गया। दून इंडियन क्रिकेट अकादमी के प्लेयर प्रियांशजीत सिंह को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। आयुष स्पोर्ट्स क्लब के अंकुर यादव मैन ऑफ द सीरीज रहे।
टूर्नामेंट के समापन समारोह में श्री महीम वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष बी.सी.सी.आई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । समापन समारोह में अपने संबोधन के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के सचिव राजवीर भंडारी जी ने खिलाड़ियों से मेहनत के दम पर आगे बढ़ने की बात कही और साथ ही यह भी कहा कि जो खिलाड़ी हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेगा वह निश्चित रूप से एक दिन भारतीय टीम के लिए खेलेगा।
मुख्य अतिथि श्री महिम वर्मा ने डी.सी.ए. टिहरी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की इंटर डिस्ट्रिक्ट में भी टिहरी की टीम बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन करेगी।
अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान श्री सूरज सिंह राणा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंबा, टि o ग o ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाइयां दी और अपेक्षा की कि वह कि भविष्य में और बेहतर खेल के साथ अपने जनपद का ही नहीं बल्कि राज्य और देश का भी नाम रोशन करेंगे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई एवं विजेता एवं उपविजेता टीम को को ट्रॉफी प्रदान की गई।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी खिलाड़ियों, टीम ऑफिशल्स, अतिथियों एवं मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया और भरोसा दिलाया गया कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और क्रिकेट खेलने के अवसर प्रदान करने के लिए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल लगातार यूं ही प्रयासरत रहेगा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
