माँ कर्णादेवी थौल महोत्सव दिग्वाली रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन

Spread the love

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय माँ कर्णादेवी थौल महोत्सव दिग्वाली थौल का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।

समापन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व खजानदास का मेला समिति के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह् देकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत ने किया, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि थौल मेलों का आयोजन होने से लोक संस्कृति की पहचान होती है।

कहा कि बैशाख माह में आयोजित थौल सांस्कृतिक परम्पराओं को आगे बढाते हैं,मंत्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट मंत्री खजानदास का भी आभार व्यक्त किया, कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि थौल महोत्सव ही हमारी संस्कृति व विरासत है, आपसी भाईचारे के साथ थौलौं का आयोजन किया जाता है।

समापन अवसर पर लोक कलाकारों विरेंद्र राजपूत, बिनोद सती, राकेश पंवार, दिलीप अंजवाल, गिरीश रणाकोटी, बबली उनियाल, दीपक कुलियाल को स्मृति चिन्ह् देकर व शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।

समापन अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य हुए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती,कनिष्ठ प्रमुख दुर्गा रावत,मेला समिति के माही सुरियाल, निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष बीर सिंह रावत, विनय रणाकोटी, प्रधान संगठन अध्यक्ष विनय रणाकोटी, प्रधान भगवान सिंह, रविंद्र राज पूनम बलूनी, कांता रावत, लक्ष्मी रावत, करिश्मा बैलवाल, लक्ष्मण सिंह रावत , मंगेश उनियाल, सब्या देवी, मकान सिंह चौहान, सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

थौल महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये हैं, मंच संचालन बखूबी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *