शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल में भूगोल विभाग द्वारा मनाया गया पृथ्वी दिवस

Spread the love

प्राचार्य डॉ० के० एस० जौहरी की अध्यक्षता में भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा पृथ्वी दिवस पर अपने विचार रखे गए। मीनाक्षी ने पृथ्वी दिवस को मनाए जाने के महत्व पर विचार रखे।

तानिया ने ने पृथ्वी दिवस के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यावरणीय मुद्दों के लिए चिंता व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे
कोमल ने पृथ्वी दिवस की थीम पर विचार रखते हुए बताया कि हमारे पास एक हि ग्रह है जिसका संरक्षण हमें मिलकर करना चाहिए अनामिका एवं मानसी ने निष्कर्ष निकाला और बताया कि सन 1970 से ले कर अभी तक प्रतिवर्ष पृथ्वी दिवस को मनाए जाने के लिए भारत सहित विश्व स्तर पर 193 देशों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण जलवायु परिवर्तन आदि पर किए गए कार्य की समीक्षा की जानी चाहिए और पृथ्वी के संरक्षण हेतु विभिन्न पर्यावरणीय समस्याओं के निपटान हेतु आगे के लिए योजनाएं बनाई जानी चाहिए।
विभाग प्रभारी श्रीमती रश्मि ने छात्र छात्राओं को पृथ्वी दिवस पर शुभकामनाएं दीं और पृथ्वी दिवस को प्रतिवर्ष मनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ०प्रमोद सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल), डॉ० जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल), लैब असिस्टेंट श्री सचिन सिंह एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *