राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, किशनपुर, गौलापार (नैनीताल) में आज दिनांक 17/04/2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों के मध्य “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर स्वलिखित गीत/कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता की भावना को प्रबल करना था।

प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी स्वलिखित रचनाओं के माध्यम से देशभक्ति, त्याग, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को अत्यंत प्रभावशाली एवं भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा गीतांजलि आर्या द्वारा प्राप्त किया गया।

जबकि द्वितीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबु रुवाली व तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा कुसुम कुड़ाई द्वारा प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का दायित्व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दीप चंद्र पांडे तथा डॉ. भुवन मठपाल द्वारा संपादित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. बसन्त नेगी द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. गौरव जोशी द्वारा महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कैलाश कलोनी, डॉ. दीप चंद्र पांडे, डॉ. भारती बहुगुणा, डॉ. प्रकाश मठपाल समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, विद्यार्थी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अंशुमन शाह,नरेंद्र मर्तोलिया व महेश पनेरू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *