राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग की ओर से दिनांक 17. 04. 2026 को विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागाध्यक्ष डॉ ब्रीश कुमार द्वारा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राओं को विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए जिससे उनकी प्रतिभा में निरंतर वृद्धि हो सके। इन प्रतियोगिताओं मे भूगोल विभाग के बी0 ए0 द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
निबंध प्रतियोगिता “पर्यावरण ह्रास में मानव की भूमिका” जिसमें सभी प्रतिभागियों ने निबंध लिखकर विभाग में जमा किये। तत्पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा उनका विश्लेषण किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए 6th सेमेस्टर की छात्रा कुमारी दीपा छेत्री, द्वितीय स्थान कुमारी कशिश राघव एवं तृतीय स्थान कुमारीशिवानी बडोनी ने प्राप्त किया।
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को समसामयिक मुद्दों से संबंधित विभिन्न प्रकार के टॉपिक दिए गए जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उन विभिन्न टॉपिक से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी दीपा छेत्री, द्वितीय स्थान कुमारी हिमानी एवं तृतीय स्थान कुमारी शिवानी ने प्राप्त किया।
इसके पश्चात भूगोल एवं पर्यावरण के विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज प्रतियोगिता) का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से भूगोल एवं सामान्य ज्ञान विषय संबंधित प्रश्नों को पूछे गये।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्णिका राणा , द्वितीय स्थान कशिश राघव एवं तृतीय स्थान शिवानी बडोनी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ० ब्रीश कुमार , डॉ० संदीप कुमारएवं श्री राजमोहन सिंह रावत भुवन चंद्र डिमरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय डॉ० दुर्गेश कुमारी एवं कार्यालय के श्री सुशील चंद्र, श्री भुवन चंद्र डिमरी, उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
