महाविद्यालय नैनबाग में समाजशास्त्र विभाग ने किया भाषण, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में समाजशास्त्र विभाग की ओर से दिनांक 17. 04. 2026 को विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागाध्यक्ष डॉ संदीप कुमार द्वारा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी छात्र- छात्राओं को विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए जिससे उनकी प्रतिभा में निरंतर वृद्धि हो सके। इन प्रतियोगिताओं में समाजशास्त्र विभाग के बी0 ए0 द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
निबंध प्रतियोगिता का विषय *“डॉ0 भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता* ” रखा गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने निबंध लिखकर विभाग में जमा किये। तत्पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा उनका विश्लेषण किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सोनिया , द्वितीय स्थान खुशी एवं तृतीय स्थान अनुजा ने प्राप्त किया।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को समसामयिक मुद्दों से संबंधित विभिन्न प्रकार के टॉपिक दिए गए जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उन विभिन्न टॉपिक से संबंधित अपने विचार प्रस्तुत किये। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश राघव, द्वितीय स्थान मीनाक्षी एवं तृतीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया।

इसके पश्चात समाजशास्त्र के विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (क्विज प्रतियोगिता) का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं से समाजशास्त्र विषय संबंधित प्रश्नों को पूछा गया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजली , द्वितीय स्थान अंशिका एवं तृतीय स्थान अंबिका कै‌ंतुरा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ० ब्रीश कुमार , डॉ० दिनेश चंद्र एवं श्री राजमोहन सिंह रावत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ० परमानंद चौहान, डॉ० दुर्गेश कुमारी एवं कार्यालय के श्री सुशील चंद्र, श्री भुवन चंद्र डिमरी, एवं श्रीमती रीना भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *