जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती मनाई गई

Spread the love

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती मनाई गई
पौखाल (टिहरी गढ़वाल)। पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उप-प्राचार्य श्री मोहित चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार साझा किए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन में प्राचार्य श्री मनोज कुमार सिंह, उप-प्राचार्य श्री मोहित चौहान, श्री अनिल कुमार रावत सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के विचारों एवं मूल्यों से प्रेरित होने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *