हरिद्वार: बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए हरिद्वार आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया जिसमें उनका कीमती सामान रखा था।
बैग छूटने की सूचना मिलने पर पुलिस चौकी चंडीघाट में तैनात कांस्टेबल राजवीर सिंह द्वारा सीसीटीवी की मदद से ऑटो चालक के बारे में जानकारी कर यात्री का बैग सामान सहित वापस दिलाया गया।
पूरा सामान और बैग वापस मिलने पर यात्री एवं उसके साथियों द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
