आज दिनांक 11/04/2026 को सत्र 2025-2026 के वार्षिक समारोह एवम् छात्र संघ समारोह का संयुक्त आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धनौल्टी प्रीतम पंवार और विशिष्ट अतिथि सीता रावत थीं।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा का अनावरण एवम् दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विजेंद्र लिंगवाल ने सर्वप्रथम सभी अतिथिगढ़ों का स्वागत बैज अलंकरण व माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर रोवर रेंजर ईकाई द्वारा दिया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत गया महाविद्यालय समारोहक डॉ0 संगीता कैंतुरा ने महाविद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। इसके पश्चात छात्र संघ प्रभारी डॉ0 संदीप कश्यप ने सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
महाविद्यालय परिवार से माननीय उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत जी ने वर्चुअल माध्यम से वार्ता की। कार्यक्रम में आगे विधायक जी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग हेतु कहा गया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीता रावत ने वार्षिक समारोह व छात्र संघ समारोह की शुभकनाएं देते हुए बताया कि थत्यूड़ में महाविद्यालय को अस्तित्व में लाने का प्रयास उन्हीं लोगों ने किया था।
इसके पश्चात कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ0 भारती नौटियाल मंच पर सभीआमंत्रित गणमान्यजनों को अपने अपने विचार रखने हेतु कहा गया। जिनमें मनवीर सिंह माही, युवराज सिंह, मुलायम सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह राणा, मनीष राणा, डॉ0 मनवीर नेगी, श्री ने अकबीर पंवार ने अपने अपने विचार रखे छात्र संघ द्वारा छात्र संघ प्रभारी को भेंट दी गई।
महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सभी छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। जिनमें मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन, क्रीड़ा, नेशनल कैंप एन एस एस व रोवर रेंजर एवम् विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल हैं। छात्र संघ ने विधायक जी के समक्ष अपना मांग पत्र पढ़ा।
अंत में छात्र संघ अध्यक्ष धीरज एवम् छात्र संघ प्रभारी डॉ0 संदीप कश्यप की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंत में राष्ट्र गीत के साथ कार्यक्रम कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार भूतपूर्व छात्र संघ, वर्तमान छात्र संघ, जन प्रतिनिधि, एवम् स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
