अंतर संकाय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सप्ताह के द्वितीय दिवस स्केचिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून में अंतर संकाय सांस्कृतिक सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत स्केचिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें छात्र -छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया ।

निर्णायक मण्डल में शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला से प्रो.इंदिरा जुगरान,डॉ. कामना लोहनी,डॉ. भावना जोशी आमंत्रित थे ।
प्राचार्य महाविद्यालय प्रो. विनोद प्रकाश एवं सांस्कृतिक समिति की संयोजक डॉ. अनीता चौहान तथा सदस्य डॉ. कविता काला, डॉ.शैलेंद्र सिंह,श्रीमती रेखा चमोली,डॉ. सुमन गुसाई ने निर्णायक मंडल का स्वागत किया ,तत्पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा आज की प्रथम प्रतियोगिता स्केचिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के द्वारा बनाये स्केचों का अवलोकन किया गया । प्रतिभागियों द्वारा “उत्तराखंड की लोक संस्कृति “विषय पर प्रतिभागियों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई ।
प्रतिभागियों की असाधारण प्रतिभा को देखकर निर्णायक मंडल अभिभूत हो गया तथा उन्होंने कहा कि आपके महाविद्यालय में ड्राइंग पेंटिंग विषय ना होने के बाद भी आपके छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है । प्रत्येक स्कैच इतनी बारीकी के साथ तैयार किया गया है कि लग रहा है मानो किसी प्रीफेशनल के द्वारा बनाया गया है ।
स्केचिंग प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. कविता काला, डॉ. सरिता तिवारी एवं डॉ रामचंद सिंह नेगी ने प्रतियोगिता के सफल संचालन मे महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
इसके पश्चात रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कला, विज्ञान , वाणिज्य एवं गृह विज्ञान संकाय से चार- चार प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
प्रतियोगिता का विषय था “प्रदूषण मुक्त भारत “
निर्णायक मंडल पुनः प्रतिभागियों के द्वारा बनाई गई रंगोली को देख कर प्रसन्न हो गया , छात्र- छात्राओं ने समस्या और समाधान दोनों ही पहलुओं को खूबसूरती से रंगोली के माध्यम से अभिव्यक्त किया था । रंगोली प्रतियोगिता का संचालन प्रो. पूजा कुकरेती तथा उनकी टीम के सदस्यों डॉ.योगेश कुमार नैनवाल तथा डॉ. मनीषा सांगवान द्वारा किया गया ।
निर्णायक मंडल को स्मृति चिह्न देकर प्राचार्य महाविद्यालय तथा सांस्कृतिक परिषद के संयोजक एवं सदस्यों ने सम्मानित किया ।
प्राचार्य महाविद्यालय ने आज की प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी प्राध्यापकों छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों को बधाई दी तथा आगामी दिवस मैं होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *