राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर-रेंजर करेंगे निपुण शिविर में प्रतिभाग

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के रोवर रेंजर दिनांक 7 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक उत्तराखंड स्काउट्स एवं गाइड के निपुण जांच शिविर में प्रतिभाग करेंगे। रोवर रेंजर इकाई के सभी स्वयंसेवी रोवर लीडर यशवंत सिंह एवं रेंजर लीडर अराधना राठौर के नेतृत्व में कैम्प सेंटर भोपालपानी देहरादून में पहुंच चुके हैं। पुरी टीम में छ: रेंजर व पांच रोवर हैं।

रोवर लीडर यशवंत सिंह का कहना है कि यह शिविर स्वयंसेवियों के बेसिक कार्स के परीक्षण हेतु आयोजित किया जाता है। इसमें छात्र छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। उनका कहना है कि हमारे महाविद्यालय की इकाई प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी जी के कुशल निर्देशन में अच्छा काम व प्रर्दशन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *