महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत काउंसलिंग सत्र का आयोजन

Spread the love

कोटद्वार:  राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 07-04-2026 को स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विस्तृत काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक व आंतरिक गुणवत्ता विनिश्चयन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ0 विनय देवलाल द्वारा इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को पंजीकरण प्रक्रिया से अवगत करवाया व उन्हें पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम के उद्देश्यों, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं इससे प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भविष्य को दिशा देने में सहायक बताया ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने पीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम व इसके अवसरों को बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना युवाओं को देश की टॉप कंपनियों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की एक पहल है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण हेतु उनका मार्गदर्शन करेगा।

उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं व पूर्व छात्र छात्राओं को इस अवसर का लाभ लेने आह्वान किया व समस्त प्राध्यापकों को विद्यार्थियों को प्रेरित करने को कहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *