आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में पीएम इंटर्नशिप योजना पर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार के द्वारा किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में आईक्यूएसी के समन्वयक श्री परमानंद चौहान ने कार्यक्रम मे पीएम इंटर्नशिप योजना के संबंध में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के पंजीकरण से लेकर कोर्स एवं स्थान का चयन तक की प्रक्रिया को प्रयोगात्मक ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष तक के आयु का कोई भी छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके तहत उन्हें इंटर्नशिप के दौरान ₹9000 प्रतिमाह प्राप्त होगा। इंटर्नशिप के लिए उत्तराखंड राज्य के अधिकांश जिलों में अवसर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त भारत के किसी भी राज्य के स्थान को चुनकर अपने मनपसंद कोर्स में पंजीकरण कर सकते हैं ।
पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर महाविद्यालय की छात्रा दीपा छेत्री का पंजीकरण एवं केवाईसी भी कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर मुकेश कुमार ने छात्र-छात्राओ को इस योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस तरह की योजना छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्राध्यापकों, डॉक्टर मंजू कोगियाल, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, डॉक्टर ब्रीश कुमार, विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग, डॉक्टर दुर्गेश कुमारी विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, डॉक्टर संदीप कुमार विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग, डॉ दिनेश चंद्र विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, डॉक्टर मधु बाला जुवाँठा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, ने भी पीएम इंटर्नशिप योजना के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के लैब असिस्टेंट श्री भुवन चंद ने तकनीकी सहयोग दिया। महाविद्यालय के बहुतायत छात्र-छात्राओ ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
