राही नेत्र धाम द्वारा पोखरी मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

गजा-  नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के पोखरी पट्टी क्वीली मे राही नेत्र धाम अस्पताल देहरादून के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सरस्वती विद्या मंदिर भवन पोखरी मे आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में ब्लड प्रेशर, शूगर, नेत्र, फिजिशियन, न्यूरो, की निशुल्क जांच कर दवाइयाँ दी गई हैं, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल व क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधानों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, राही नेत्र धाम अस्पताल की टीम का जनप्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, टीम मे फिजिशियन डाॅ उमंग नौटियाल, डाॅक्टर एस सी पाठक न्यूरो सर्जन, डाॅक्टर चिंतन देसाई डाॅक्टर मोहित गर्ग नेत्र सर्जन रेटिना व अन्य सहयोगी रहे, शिविर में 125 लोगों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य जांच की गई।

जिसमें सर्वाधिक मरीज फिजिशियन व न्यूरो से सम्बन्धित रहे हैं, नेत्र रोगियों में 25 लोगों को आप्रेशन के लिए पाया गया जिन्हें देहरादून ले जा कर आप्रेशन के बाद पोखरी लाया जायेगा, राही नेत्र धाम अस्पताल के इंचार्ज दीपक गुसांई का आभार व्यक्त किया गया।

शिविर में मुकेश विजल्वाण प्रधान पलोगी, सुरेश कोठारी प्रधान दाबडा ने सहयोग किया, जन प्रतिनिधियों ने राही नेत्र धाम अस्पताल का धन्यवाद किया, अगला शिविर रणाकोट मे आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *