पी.जी. कॉलेज, धनौरी के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत संत राम स्कूल, तिल्लीवाला में एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” आयोजित

Spread the love

दिनांक 28/03/2026 को धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के अंतर्गत संत राम स्कूल, तिल्लीवाला में एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रियंका कुमारी (मलिक) ने “नशा मुक्त भारत अभियान” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने संबोधन में नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कार्यक्रम में स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी से संबद्ध डॉ. प्रियंका त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन (Discipline) के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवनशैली अपनाकर ही युवा वर्ग नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकता है और अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है।

इस आयोजन में स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी की सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया और जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *