राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार: “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” के सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस

Spread the love

आज दिनांक 26/03/2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार में “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” का प्राथमिक विद्यालय, आसफनगर (देवनारायणनगर) में सात दिवसीय विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस आरम्भ योगाभ्यास से हुआ जिसमें श्री सुनील कुमार राजकीय महाविद्यालय मंगलौर ने योगा के अनेक अभ्यास कराकर स्वयंसेवीयो को ऊर्जावान बनाया।

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डा० दीपा शर्मा व स्वयं सेवीयो ने कन्या पुजन कर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का सन्देश दिया।

इसके बाद बौद्धिक सत्र शुरू हुआ जिसमें महाविद्या लय के प्राचार्य डा० तीर्थ प्रकाश ने मनुष्य के कर्तव्य बोध के विषय में बताया एवं शिक्षा वास्तव में महत्व क्या है। शिक्षित व्यक्ति का स्तर अलग होता है, क्योकि शिक्षा का वातावरण अधिक सकारात्मक होता है, ओर वह मनुष्य को सभ्य बनाती है। उन्होंने महिला सुरक्षा विषय पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर श्री सुनील कुमार, स्वंयसेवी, विपिन कुमार, आकाश कुमार, आरिफ सारिका, तेहरीमा, नैना शर्मा, प्रियांशी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *