आज दिनांक 25/3/2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार के “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” के तीसरे दिन की शुरुआत व्यायाम से हुई जिसमे श्री सुनील योगाचार्य राजकीय महाविद्यालय मंगलौर ने स्वयंसेवियों को योगा अभ्यास कराया।

उसके बाद 10 बजे से 1:00 बजे तक स्वयंसेवियों द्वारा श्रमदान किया गया जिसमे प्राथमिक विद्यालय में पौधों की नराई गुडाई कर क्यारिया भी बनाई गई।

तत्पश्चात बौद्धिक सत्र शुरू हुआ जिसमें श्री प्रवीन शर्मा प्राथमिक विद्यालय हरिद्वार ने स्वयंसेवियों से अपने अनुभव बताये एवं श्री मनोज शर्मा ने समय के मूल्य के विषय में बताया की हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए तत्पश्चात डॉक्टर दीपा शर्मा ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताया और उन्होंने बताया की स्वयं सेवियो अपने और अपने राष्ट्र के प्रति ईमानदारी से सेवा भाव रखना चाहिए

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ० अनुराग, डॉ० कलीका काले, डॉ० निविन्धया शर्मा, फ़ैजान, सूर्या, रोहित एवं समस्त स्वंयसेवी उपस्थित रहे

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
