गजा- शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे पर उत्तराखण्ड क्रांति दल ने दिया धरना

Spread the love

उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बिलेंदर सिंह असवाल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 सूत्रीय मांगों के लिए तहसील परिसर गजा मे धरने पर बैठे।

असवाल ने अपनी मांगों के लिए जिलाधिकारी टिहरी को सूचना दी थी, तहसील गजा मे युवा प्रकोष्ठ बिलेंदर सिंह असवाल के साथ यू के डी के केद्रीय महासचिव विकास रयाल, केंद्रीय संगठन मंत्री सरदार सिंह पुंडीर,ऋषिकेश सभासद सुरेंद्र सिंह नेगी,मीडिया प्रभारी महाबीर सिंह असवाल भी धरने पर बैठे, बिलेंदर सिंह असवाल ने बताया कि तीन पट्टियों के केंद्र स्थान गजा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे अल्ट्रासाउंड व ऐक्सरे की तक सुबिधा नहीं है।

कहा कि सैकड़ों गांवों का केंद्र स्थल होने के बाबजूद लोगों को ऋषिकेश जाना पड़ता है, साथ ही यहाँ पर महिलाओं को सुरक्षित प्रशव कराने के लिए बौराडी, चम्बा, या फिर नरेंद्र नगर, ऋषिकेश में जाना पड़ता है।

असवाल ने कहा कि पी.एम. श्री. अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में काॅमर्स विषय नहीं है, निकटवर्ती विद्यालयों के हाई स्कूल उतीर्ण छात्र छात्राएं इंटर मे कामर्स विषय लेना चाहते हैं लेकिन इसके लिए भी छात्रों को दूर जाना पड़ता है, केंद्रीय महासचिव विकास रयाल ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकताओं मे है इनके कारण ही पलायन हो रहा है, राज्य निर्माण को 25 साल हो गए हैं लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति दयनीय है।

मूल निवास व शसक्त भू कानून लागू करने के लिए आज भी आंदोलन करना पड रहा है, धरने के बाद तहसीलदार गजा के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन सौंपा गया, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी ने कहा कि वह ज्ञापन को तुरंत उचित कार्यवाही के लिए भेज रहे हैं, सरदार सिंह पुंडीर ने कहा कि मांगों पर यदि कार्यवाही नहीं हुई तो जनांदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *