गजा- क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल से मुलाकात की।
शिष्ट मंडल मे शामिल नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य गजा ताजबीर सिंह खाती, चाका (बैरोला), जोत सिंह असवाल, पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख ईश्वरी प्रसाद विजल्वाण, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका चौहान, विश्व हिंदू परिषद के गजेंद्र सिंह चौहान, नगर पंचायत सभासद श्रीमती रंजना चौहान, जमुना देवी, जसवंत सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि धार अकरिया, मखलोगी, क्वीली, पालकोट पट्टियों के ग्रामीणों ने वर्षों पहले ऋषि गैस सेवा ऋषिकेश की गैस ऐजेंसी से इंडियन गैस के कनेक्शन लिए थे, उस समय केवल ऋषिगैस सेवा ऋषिकेश द्वारा गैस उपलब्ध कराया जाता था लेकिन विगत कुछ सालों से सुंदर गैस ऐजेंसी खाड़ी द्वारा एच. पी. कम्पनी एवं नकोट गैस ऐजेंसी से इंडियन गैस की आपूर्ति की जा रही है, परंतु जो कनेक्शन ऋषि गैस ऐजेंसी ऋषिकेश से हैं उन पर गैस नहीं मिल रही है।
इंडियन गैस ऐजेंसी नकोट का कहना है कि गैस कनेक्शन ट्रांसफर कराना होगा, प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि गजा, पोखरी, चाका, रणाकोट मे लगभग दो हजार कनेक्शन ट्रांसफर होने हैं इसलिए जन हित में क्षेत्र में शिविर लगाया जाय।
साथ ही नकोट व खाड़ी गैस ऐजेंसी का के. वाई सी भी हो जायेगा, जन प्रतिनिधियों ने कंडारी गाँव निवासी शहीद विजय सिंह गुसांई स्मारक निर्माण के लिए भूमि चयन की स्वीकृति तथा नकोट मखलोगी मे हुई स्कूटी आगजनी की की गम्भीरता से जांच करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी की है।
शिष्ट मंडल ने गजा घंटाकर्ण महोत्सव समापन पर जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
