हरिद्वार: राष्ट्रीय सावक मंच द्वारा तीर्थनगरी हरिद्वार को नशे के बढ़ते प्रभाव से बचाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने के उद्देश्य से “सावक मंच का संकल्प—नशा मुक्त हरिद्वार” नाम से एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
गोष्ठी में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव, युवाओं की वर्तमान दशा एवं दिशा तथा नशे के कारण समाज और परिवारों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभावों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम महज एक चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक और सामूहिक प्रयासों की शुरुआत का माध्यम बनेगा।
राष्ट्रीय सावक मंच ने आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और जागरूक लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। मंच के अनुसार, समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ सामूहिक जागरूकता और सक्रिय भागीदारी ही प्रभावी बदलाव का आधार बन सकती है।
कार्यक्रम का आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे सेवा समिति भवन, निकट ललतारों पुल, हरिद्वार में किया जाएगा।
आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल दर्शक बनकर नहीं, बल्कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
