29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धनौरी पी.जी. कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

धनौरी, हरिद्वार, 25 अगस्त 2026। 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धनौरी पी.जी. कॉलेज में आज खेल समिति द्वारा शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की भावना को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शतरंज प्रतियोगिता में बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ज़िकरा ने प्रथम तथा एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवी पाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कैरम प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नैना ने प्रथम, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिया ने द्वितीय तथा बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर के छात्र शिवोम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ज़िकरा ने भी कैरम प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. प्रियंका कुमारी एवं डॉ. शौर्य आदित्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि कैरम प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अमित भगत रहे।

खेल समिति के प्रभारी डॉ. राहुल कुमार के साथ डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. अर्पित, डॉ. अंकुर कुमार, डॉ. कल्पना भट्ट एवं डॉ. कुमुद चौधरी ने प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं खेल उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए खेल भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *