हरिद्वार। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन (आईसना) द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभिन्न जनपदों से आए पत्रकारों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर साप्ताहिक लोकार्थ के ललितेन्द्र नाथ तथा मुक्तिमोद के संपादक गुलशन नैय्यर को “पत्रकारिता रत्न” उपाधि से सम्मानित किया गया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, समाज को जोड़ने वाली और राष्ट्रहित में पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आईसना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह टोनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा शशि शर्मा, प्रदेश महासचिव सोमपाल सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने पत्रकारिता की चुनौतियों, फेक न्यूज और पत्रकार हितों पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में प्रदेशभर से आए लगभग 50 पत्रकारों को सम्मान पत्र, चुनरी एवं पटका प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी पत्रकारिता के उत्थान और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
