हरेला पर्व पर श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Spread the love

ऋषिकेश, 16 जुलाई –  हरेला पर्व के पावन अवसर पर श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कण्डवाल रहीं। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के संवर्धन तथा उत्तराखण्ड के हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला सावन मास के आगमन पर प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

इसी क्रम में ऋषिकेश परिसर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से कनेर, रुद्राक्ष, फलदार तथा औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. एम. एस. रावत ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का सतत अभियान है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में परिसर की छात्र कल्याण अधिष्ठात्री प्रो. हेमलता मिश्रा, प्रो. संगीता मिश्रा, प्रो. अधीर कुमार, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. वी. एन. गुप्ता, प्रो. ए. पी. दुबे, प्रो. सी. एस. नेगी, डॉ. अटल बिहारी त्रिपाठी, डॉ. पुष्कर गौड़, जोत सिंह भण्डारी, अभिनव बैंजवाल, शैलेन्द्र डंगवाल, श्रीमती विजया, सुरेन्द्र नौड़ियाल, श्वेता, पूजा नेगी, मोहन परमार सहित परिसर के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक भट्ट, महासचिव अभिषेक त्रिशूलिया, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रोहित राम, डॉ. गजेन्द्र, श्रीमती सुन्दरी कण्डवाल (पूर्व पार्षद), श्रीमती उषा जोशी, श्रीमती माया घेल, शमोहित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *