हरिद्वार: मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का रोशनाबाद में शुभारंभ

Spread the love

हरिद्वार, 22 सितंबर 2026, खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी खुशी नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों की अंडर-14, अंडर-19 बालिका तथा ओपन वर्ग (अंडर-25) की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कई टीमों ने एकतरफा जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14 बालिका वर्ग

•पौड़ी ने नैनीताल को 9-0 से हराया

•देहरादून ने उधमसिंह नगर को 5-0 से पराजित किया

•पिथौरागढ़ ने चम्पावत को 2-0 से हराया।

अंडर-19 बालिका वर्ग

•पौड़ी गढ़वाल ने अल्मोड़ा को 5-0 से मात दी

•पिथौरागढ़ ने उत्तरकाशी को 7-0 से हराया।

ओपन वर्ग (अंडर-25)

•नैनीताल ने टिहरी को 1-0 से पराजित किया।

•पिथौरागढ़ ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

उद्घाटन समारोह में जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, जिला खेल अधिकारी प्रमोद चंद पाण्डेय, जिला पंचायत अधिकारी रविंद्र पुंडीर, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी एनम मिश्रा (यमकेश्वर) एवं अशोक कुमार (हरिद्वार), प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र पुंडीर, खेल प्रशिक्षक सौरभ पटवाल सहित युवा कल्याण एवं खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक और अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *