हरिद्वार- धनौरी पी.जी. कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार,13 अगस्त : धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आज ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026’ के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की सांस्कृतिक समिति द्वारा की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय नेताओं, संविधान और देश के गौरवशाली इतिहास से संबंधित ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने अपनी बुद्धिमत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए त्वरित उत्तर दिए।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के मानसिक विकास तथा उन्हें देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव श्री आदेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास एवं संविधान के प्रति जागरूक रहते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. किरण, श्री अंकित कोहली, सांस्कृतिक समिति प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. रोमा, सुश्री मोनिका रानी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. नीतू रानी सहित कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, समिति सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *