आज सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, सेक्टर-2, भेल रानीपुर, हरिद्वार में हल्द्वानी में आयोजित विज्ञान महोत्सव एवं रुद्रपुर में आयोजित वैदिक गणित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले भैया-बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने सभी प्रतिभागी एवं विजेता भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञान महोत्सव एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक उपलब्धियां प्राप्त कीं। तरुण वर्ग विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में बहन प्रिया सत्पुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जीव विज्ञान प्रयोगात्मक प्रतियोगिता में भैया मोहन कल्याणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में भैया अंश उपाध्याय ने द्वितीय स्थान तथा किशोर वर्ग मॉडल प्रतियोगिता में बहन चेतना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में विज्ञान आचार्य पत्रवाचन प्रतियोगिता में विद्यालय की आचार्या सुश्री पूजा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
रुद्रपुर में आयोजित वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता के तरुण वर्ग में बहन लक्ष्मी, भैया अंश एवं भैया श्रेष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल वर्ग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बहन तृषा, भैया हार्दिक तिवारी एवं भैया अर्पित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्नमंच के तरुण वर्ग के विजेता भैया-बहन अब मेरठ में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रांत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र दत्त अन्थवाल ने कहा कि “विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, परिश्रम और लगन का परिणाम है। विज्ञान एवं वैदिक गणित जैसे विषय विद्यार्थियों में तर्कशक्ति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। विद्यालय परिवार को अपने भैया-बहनों की उपलब्धियों पर गर्व है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं प्रांत का नाम रोशन करेंगे।”
प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी भैया-बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने भी सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
