सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण

Spread the love

विकास खंड चम्बा मे धार अकरिया पट्टी के ग्राम पंचायत माणदा के अन्तर्गत तोली डांडा सौड़ के लगभग 35 परिवार वर्षों से सड़क सुविधा की इंतजार मे हैं।

नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के तोली डांडा सौड़ निवासियों के लिए सडक सुविधा हेतु 2014 मे ग्रामीणों ने प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को दिया है, क्षेत्र के विधायक सुबोध उनियाल ने उक्त परिवारों को सुविधा से जोड़ने के लिए 6 किलोमीटर की स्वीकृति दिए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग नरेंद्र नगर को निर्देशित किया साथ ही बन विभाग नरेंद्र नगर रेंज को भी निर्देशित किया कि दोनों विभाग संयुक्त स्थलीय सर्वे कर बन विभाग की भूमि हस्तातरण करने के लिए पत्रावली तैयार कर शासन को उपलब्ध करायें।

दोनों विभागों ने गजा से दुवाकोटी सडक के एक किलोमीटर आगे से ‘ गजा तोली डांडा सौड़ ‘ 06 किलोमीटर सडक का सर्वे किया, प्रधान श्रीमती भगवानी देवी का कहना है कि विगत कई वर्षों से लोक निर्माण विभाग व बन विभाग नरेंद्र नगर लगभग चार -पांच बार सर्वे कर चुके हैं लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है जिससे ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पायी है, जबकि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दोनों विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने को निर्देश दे चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नगर पंचायत गजा के लिए तोली डांडा सौड़ को सडक से जोडना जरुरी है, 6 किलोमीटर की इस सडक के निर्माण कार्य करने मे लगभग डेढ से दो किलोमीटर बन भूमि आड़े आ रही है।

ग्रामीण आनंद सिंह खाती, रघुबीर सिंह खाती, नीरज सिंह, महिताब सिंह,आदि का कहना है कि तोली डांडा सौड़ मे बागवानी, नगदी फसलों, सब्जी उत्पादन के साथ ही होम स्टे के लिए बेहतरीन जगह है, लेकिन वर्तमान में पैदल उबड खाबड पगडंडी होने के कारण लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पडता है, बताया कि बीमार लोगों को लाने ले जाने एवं शादी विवाह के समय परेशानियां हो रही हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सडक निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *